मेरे छोटे सुपुत्र श्री शिखर पाल सिंह ने जनपद हरदोई में सम्मानित स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्नातक मतदाताओं से मुलाकात की तथा लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव-2026 के संदर्भ में महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
संवाद के दौरान स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं, शिक्षा, युवाओं के हितों एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी सम्मानित स्नातक मतदाताओं से कांति सिंह पत्नी डॉ. एस. पी. सिंह के पक्ष में अपना बहुमूल्य सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करने की विनम्र अपील की गई।
हरदोई के सम्मानित स्नातक मतदाताओं द्वारा मिले आत्मीय स्नेह, उत्साह और समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपका विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।