जनपद प्रतापगढ़ में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित भव्य रोड शो तथा प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में माननीय सांसद डॉ. एस. पी. सिंह जी के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग के साथ सार्थक संवाद हुआ तथा बाबा साहब के विचारों और आदर्शों पर गहन चिंतन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों—शिव कुमार व्यास, विकास बौखल, नजर इलाहाबादी (हास्य-व्यंग्य), नीरज पाण्डेय, प्रीति पांडे एवं चंद्रकांत त्रिपाठी—ने अपनी ओजपूर्ण एवं भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से समाज को जागरूक करने वाले महत्वपूर्ण संदेश दिए।