दीपावली के पावन एवं मंगलमय अवसर पर जनपद लखनऊ के बजरंग नगर स्थित आवास पर जनपद प्रतापगढ़ एवं सीतापुर से पधारे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं से मुलाकात हुई। इस अवसर पर सभी के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं तथा उन्हें सपरिवार सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
आप सभी के बहुमूल्य समय, स्नेह और आत्मीय उपस्थिति के लिए हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद। ईश्वर से कामना है कि दीपावली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उमंगों का प्रकाश लेकर आए।