लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बांकेगंज क्षेत्र अंतर्गत कुरइया लोहर्ना में श्री विजय कनौजिया जी से मुलाकात कर आगामी लखनऊ खंड स्नातक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संवाद हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं स्नातक वर्ग से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी चुनाव में अधिक से अधिक सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामपाल यादव जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अनुराग पटेल जी एवं जिला प्रतिनिधि श्री संजय वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सम्मानित साथियों के सहयोग एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार।