logo
add image
latestupdate single photo

हरदोई की संडीला विधानसभा क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध माँ शीतला देवी मंदिर में गणेश चतुर्थी के भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान श्री गणपति जी के दर्शन एवं पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री गणेश जी का स्मरण कर मन को अपार शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई।
विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन से समस्त विघ्न-बाधाओं को दूर करें, प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का वास हो और सभी के जीवन में नई आशा, ऊर्जा एवं सफलता का संचार हो—यही प्रभु के श्रीचरणों में प्रार्थना है।

Top