आदर्श अधिवक्ता संघ, जानकीपुरम की मासिक बैठक में मेरे सुपुत्र एडवोकेट श्री हर्षित सिंह ने सहभागिता कर सम्मानित अधिवक्ता गणों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर अधिवक्ता समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन–2026 को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने तथा उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अधिवक्ता गणों से आगामी निर्वाचन में अधिक से अधिक समर्थन, सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करने की विनम्र अपील भी की गई। अधिवक्ता समाज का अनुभव सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।