लखनऊ के एस.बी. पब्लिक हाई स्कूल, आलमनगर में विद्यालय के प्रबंधक श्री इमरान जी एवं सम्मानित शिक्षकों से आत्मीय मुलाकात एवं सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर विस्तृत चर्चा की और सभी सम्मानित शिक्षकों से अधिक से अधिक समर्थन, सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की। शिक्षा, शिक्षक हित और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सभी के विचार एवं सुझाव प्राप्त हुए। शिक्षकों का स्नेह, विश्वास और सहयोग सदैव हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।