लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा जी के गोमती नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उनसे आत्मीय भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ। उनके सरल, सहज एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व से सदैव मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। वे इसी प्रकार समाज और जनसेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें तथा उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हम सभी को सदैव प्राप्त होता रहे।