लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के क्रम में मेरी बड़ी बेटी श्रीमती नेहा सिंह जी ने श्रीमती वर्षा सचान जी के साथ एस.एस.एल.बी. स्कूल, काकोरी, लखनऊ पहुँचकर विद्यालय के सम्मानित प्रबंधक श्री सुधोराम यादव जी से भेंट कर सार्थक संवाद किया।
इस अवसर पर आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई तथा निर्वाचन की तैयारियों एवं अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सम्मानित साथियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग अत्यंत उत्साहवर्धक रहा। आगामी निर्वाचन में आप सभी सम्मानित साथियों से अधिक से अधिक सहयोग, समर्थन, स्नेह एवं आशीर्वाद की अपेक्षा है।