logo
add image
latestupdate single photo

लखनऊ के राजाजीपुरम में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम श्री आर.एस. वर्मा (समाजसेवी) जी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ के लोकप्रिय सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. एस.पी. सिंह पटेल जी तथा विशिष्ट अतिथि श्री डी.जी. सिंह यादव जी, फाउंडर एवं मैनेजर, न्यू पब्लिक स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सम्मानित कार्यकर्ता एवं साथीगण भी उपस्थित रहे। सभी से आत्मीय संवाद एवं विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान जनहित, शिक्षा, युवाओं के बेहतर भविष्य तथा सामाजिक सरोकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
संगोष्ठी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास, शिक्षा और जनसेवा के विचारों को पहुंचाने का अवसर मिला। साथ मिलकर एक बेहतर, समतामूलक और संवेदनशील समाज के निर्माण की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

Top