logo
add image
latestupdate single photo

जनपद प्रतापगढ़ स्थित होटल शशांक में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत "सार्थक संवाद" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को गति देना, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा स्नातक मतदाताओं के बीच समाजवादी विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाने की रणनीति तैयार करना रहा।
कार्यक्रम में रानीगंज विधानसभा के विधायक माननीय आर.के. वर्मा जी, सदर विधानसभा के पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव 'मुन्ना यादव' जी, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी जी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे जी, धीरज यादव जी, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी जी, विधानसभा अध्यक्ष आर.के. भीम जी (पट्टी), शेर बहादुर यादव जी (रानीगंज), रामधन यादव जी (रामपुर खास), अहमद अली जी (विश्वनाथगंज) तथा डॉ. राम बहादुर पटेल जी (सदर) सहित सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान आगामी लखनऊ खंड स्नातक चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, स्नातक मतदाताओं से नियमित संपर्क स्थापित करने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।

Top