आज जनपद हरदोई स्थित सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व विधायकगण, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जी, विधानसभा अध्यक्षगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, पार्टी के पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए चुनाव की तैयारियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक प्रभावी समन्वय स्थापित करने, स्नातक मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं तक समाजवादी पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और विचारधारा को पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनसंपर्क अभियान को और गति देने का आह्वान किया गया।
विश्वास है कि सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और स्नातक मतदाताओं के सहयोग से आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन में समाजवादी पार्टी एक नई सफलता का इतिहास रचेगी। मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनता का अटूट विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी संकल्प और ऊर्जा के साथ हम समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।