मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष श्री सोनीश मौर्य जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राजबाला रावत जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का आगामी चुनावों की तैयारियों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना रहा।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट ओमवीर यादव जी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं विकासवादी सोच को प्रत्येक गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एडवोकेट सरोज आनंद जी सहित अनेक अधिवक्ता साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं के सम्मान, युवाओं की भागीदारी तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी रणनीति तैयार करने, बूथ प्रबंधन को मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, सदस्यता अभियान को गति देने, जनसंपर्क कार्यक्रमों को व्यापक रूप से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया और उन्हें प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित साथियों ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा आगामी चुनाव में ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।