रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा के गुरुबक्शगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, स्नातक साथियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए निर्वाचन की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों तथा जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित साथियों से अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं तक पहुँचने, उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने, मतदान के प्रति जागरूक करने तथा चुनाव में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए अपने क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान को गति दें और आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन में अधिक से अधिक सहयोग, समर्थन एवं सहभागिता सुनिश्चित करें।