लखीमपुर खीरी की श्रीनगर विधानसभा एवं बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र का भ्रमण कर सम्मानित स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों, युवाओं, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात एवं सार्थक संवाद किया।
इस दौरान आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी सम्मानित साथियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु अधिक से अधिक स्नातक मतदाता बनने, मतदान करने तथा इस जनजागरण अभियान को प्रत्येक स्नातक तक पहुँचाने में सक्रिय सहयोग एवं समर्थन देने का विनम्र आग्रह किया।
आप सभी का स्नेह, विश्वास, मार्गदर्शन एवं सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है। आइए, हम सब मिलकर शिक्षित समाज की आवाज़ को और अधिक सशक्त बनाएं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।