logo
add image
latestupdate single photo

कस्ता विधानसभा के ब्लॉक बेहजम, जनपद लखीमपुर खीरी में सम्मानित स्नातक साथियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात एवं संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में शिक्षित समाज, विशेषकर स्नातक मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श करते हुए सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में स्नातक मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराने, निर्धारित समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा इस जन-जागरूकता अभियान को प्रत्येक घर, परिवार और समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का विनम्र आग्रह किया।
सभी सम्मानित साथियों ने इस अभियान के प्रति सकारात्मक सहयोग, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।

Top