जनपद हरदोई के ग्राम सहिंजना में अपने पूज्य बड़े भाई स्वर्गीय डॉ. सी.पी. सिंह जी की पावन स्मृति में निर्मित स्मृति द्वार के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह अवसर मेरे लिए अत्यंत भावुक, गर्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय रहा, क्योंकि यह स्मृति द्वार उनके समाजसेवा, शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन को सदैव स्मरण कराता रहेगा।
इस अवसर पर मैंने अपने श्रद्धेय भाई स्वर्गीय डॉ. सी.पी. सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए किए गए योगदान को नमन किया। उनका आदर्श जीवन, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम के सम्मानित बुजुर्गों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं सभी ग्रामवासियों से भेंट करने का अवसर मिला। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद एवं अपनापन प्राप्त कर मैं अत्यंत अभिभूत हूँ। ग्रामीणों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों, सुझावों एवं क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी अपेक्षाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मैं ग्राम सहिंजना के समस्त सम्मानित नागरिकों, आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आप सभी का प्रेम, विश्वास और आत्मीय स्वागत मेरे लिए अमूल्य है।