जनपद बाराबंकी के अवध पब्लिक स्कूल, भवनियापुर में विद्यालय के प्रबंधक श्री दुर्गेश कुमार जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री प्रिंस वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अजय प्रताप जी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल सिंह जी एवं श्री कमलेश सिंह जी से मिलकर लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में स्नातक निर्वाचन की वर्तमान परिस्थितियों, संगठनात्मक तैयारियों, मतदाताओं से संवाद स्थापित करने की रणनीति तथा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विचार किया गया। उपस्थित सभी सम्मानित साथियों ने अपने सुझाव साझा किए तथा निर्वाचन को सफल बनाने हेतु सकारात्मक सहयोग और समर्थन का आश्वासन प्रदान किया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित साथियों से क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन को अधिक प्रभावी बनाने हेतु सहयोग का आग्रह भी किया गया।
कार्यक्रम में हमारे जिला प्रतिनिधि आदरणीय श्री रामप्रकाश वर्मा (मास्टर साहब) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी संगठनात्मक प्रतिबद्धता एवं अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन ने चर्चा को और अधिक सार्थक एवं प्रेरणादायी बनाया।