logo
add image
latestupdate single photo

गोमतीनगर स्थित आवास पर माननीय डॉ. मान सिंह यादव जी (वर्तमान विधान परिषद सदस्य, इलाहाबाद-झांसी), लखनऊ उत्तर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी माननीया पूजा शुक्ला जी, प्रतापगढ़ के माननीय सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल जी तथा समाजवादी पार्टी के जिला निर्वाचन कार्य का दायित्व संभाल रहे आदरणीय श्री टी.वी. सिंह यादव जी से शिष्टाचार भेंट एवं महत्वपूर्ण विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त हुआ।
इस बैठक में आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन की तैयारियों एवं रणनीतियों पर विस्तृत, सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने के विषय में भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।
सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ साथियों ने अपने विचार, अनुभव एवं सुझाव साझा किए। उनके मार्गदर्शन से नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई। जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ बैठक सपन्न हुई।

Top