logo
add image
latestupdate single photo

जनपद रायबरेली के विकासखंड शिवगढ़ के प्रभारी आदरणीय श्री रामफेर गौतम जी के खेत में अचानक आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया, जिससे उनकी फसल एवं कृषि से जुड़ी आवश्यक सामग्री को गंभीर क्षति पहुँची। इस दुःखद घटना की जानकारी प्राप्त होने पर प्रभावित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान कर सहयोग किया गया, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि श्री यशपाल पटेल जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज एवं संगठन परिवार उनके साथ खड़ा है। साथ ही, सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री रामफेर गौतम जी एवं उनका परिवार शीघ्र ही इस संकट से उबरकर पुनः सामान्य स्थिति में लौटे और आने वाले समय में उन्हें शक्ति एवं संबल प्राप्त हो।

Top