logo
add image
latestupdate single photo

प्रतापगढ़ की विधानसभा रानीगंज के गौरा ब्लॉक स्थित सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, रामापुर में आगामी लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक के मुख्य अतिथि माननीय सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पंकज यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजस सरोज जी ने की। आयोजन में जिला अध्यक्ष डॉ. शेर बहादुर यादव जी, श्री संतोष यादव जी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), विधानसभा अध्यक्ष रानीगंज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं तक समाजवादी विचारधारा पहुंचाने तथा आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को हर वर्ग तक पहुंचाएं।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. एस. पी. सिंह पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों, युवाओं और आम जनता के हितों की आवाज बुलंद करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया।

Top