जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा पट्टी क्षेत्र स्थित काका पब्लिक स्कूल में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव-2026 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री पप्पू यादव जी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आदरणीय श्री प्रेम पटेल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे लोकप्रिय सांसद माननीया डॉ. एस. पी. सिंह पटेल एवं जनप्रिय विधायक माननीया राम सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव-2026 को जनसंपर्क के माध्यम से ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने तथा युवाओं एवं शिक्षित वर्ग को जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, संगठनात्मक एकता एवं आगामी चुनाव में विजय के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।