logo
add image
latestupdate single photo

नगर कार्यालय लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में माननीय नगर अध्यक्ष श्री फाकिर सिद्दीकी जी के कुशल नेतृत्व में सभी विधानसभा अध्यक्षों, माननीय विधायक श्री अरमान खान जी एवं नगर कमेटी के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 को लेकर चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, युवाओं एवं स्नातक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
साथ ही आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, क्षेत्रीय समन्वय एवं मतदाता संवाद को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। सभी वरिष्ठ साथियों के अनुभव, मार्गदर्शन एवं सुझावों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित साथियों ने एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को सभी तक पहुँचाने तथा आगामी चुनाव में संगठन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं मजबूती के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

Top