logo
add image
latestupdate single photo

जनपद हरदोई की 159 बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सदरपुर स्थित हरशिखर रिसॉर्ट में लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव-2026 के संबंध में एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, सम्मानित शिक्षकगण, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ के माननीय सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री एस.पी. सिंह पटेल जी, जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री शराफत अली जी, बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आदरणीय श्री बृजेश वर्मा "टिल्लू भैया" जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू वर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव-2026 को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी बनाने तथा शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं के बीच व्यापक संवाद स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी साथियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने एवं आगामी चुनाव में मजबूती के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक का वातावरण उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक एकजुटता से परिपूर्ण रहा। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षक साथियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

Top