logo
add image
latestupdate single photo

अपने संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़ के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की सामाजिक एवं जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।
साथ ही जिन परिवारों पर दुःख की घड़ी आई, उनके बीच पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया। जनसेवा, संवाद और संवेदनशीलता के इसी भाव के साथ क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Top