logo
add image
latestupdate single photo

जनपद सीतापुर की विधानसभा महमूदाबाद स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं जिले का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यार्थियों की सफलता, मेहनत और अनुशासन को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
मेधावी युवाओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का एक सशक्त माध्यम भी है। शिक्षित, जागरूक और संस्कारित युवा ही मजबूत समाज तथा उज्ज्वल भविष्य की वास्तविक पहचान हैं।

Top