जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा रामपुर खास अंतर्गत तहसील लालगंज में भ्रमण के दौरान अधिवक्ता साथियों एवं प्रबुद्ध जनों से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र की सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में शिक्षित समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
भ्रमण के दौरान आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिवक्ता साथियों एवं उपस्थित नागरिकों से अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने, उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शिक्षित एवं जागरूक मतदाताओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।