अपने संसदीय क्षेत्र प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं सम्मानित शिक्षकों से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान लखनऊ खंड स्नातक चुनाव को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने, शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं प्रबंधकों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं अनुभव साझा किए। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यालयों के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। सभी ने एकजुट होकर शिक्षा जगत को नई दिशा देने एवं समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
सम्मानित शिक्षकों एवं प्रबंधकों का स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा। आप सभी का यह विश्वास और आशीर्वाद जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करता है। शिक्षा जगत के उत्थान, शिक्षकों के सम्मान, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प पुनः दोहराया गया।