logo
add image
latestupdate single photo

लखनऊ की विधानसभा सरोजनीनगर स्थित मन्नत लॉन में समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान विशेष रूप से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति नर्माण, जनसंपर्क अभियान को तेज करने एवं पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा पार्टी को और अधिक सशक्त एवं जनप्रिय बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

Top