हरदोई जनपद के बालामऊ क्षेत्र में आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
दयाशंकर इंटर कॉलेज, रसूलपुर खरिका में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर स्नातक निर्वाचन को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सराफत अली जी, विधानसभा अध्यक्ष अजीम हैदर जी एवं पूर्व प्रत्याशी तिलकचंद पासी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही महावीर प्रसाद डिग्री कॉलेज, कामीपुर के प्रबंधक से शिष्टाचार भेंट कर आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन, शिक्षा एवं समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।