logo
add image
latestupdate single photo

जनपद प्रतापगढ़ में अपने आवास एवं कार्यालय, रंजीतपुर चिलबिला पर सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राज कुमार पाल जी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय एवं सार्थक मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह संवाद अत्यंत सकारात्मक एवं ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों, संगठन की मजबूती तथा आगामी योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प ने नई ऊर्जा प्रदान की। आप सभी का अटूट विश्वास, निरंतर सहयोग एवं स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो हमें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
आप सभी के स्नेह और समर्थन के लिए हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

Top