हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है।
लखनऊ पब्लिक स्कूल, माधौगंज शाखा के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र योगेंद्र कुमार (पुत्र श्री नरेश चंद्र) ने प्रतिष्ठित UPPSC PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनकी इस शानदार सफलता पर हम सभी की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
साथ ही, उनके माता-पिता एवं समस्त परिवार को भी बहुत-बहुत बधाई, जिनके मार्गदर्शन, समर्थन और संस्कारों ने उन्हें इस ऊँचाई तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हम आशा करते हैं कि योगेंद्र कुमार इसी तरह निरंतर प्रगति करते हुए देश और समाज की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।