सीतापुर में स्थित सी.एल.एफ.एम. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, पिपरावां मोहाली के भव्य वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय रहा। इस गरिमामय आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, उनकी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास वास्तव में सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अनूप गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया। उनके विचारों एवं प्रेरणादायक संदेशों ने विद्यार्थियों और उपस्थित सभी जनों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।
विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला रहा, बल्कि यह शिक्षा, संस्कार और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। इस सफल आयोजन के पीछे विद्यालय के सभी शिक्षकगणों का समर्पण, प्रबंधन का कुशल संचालन, अभिभावकों का सहयोग तथा बच्चों का उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
मैं इस सफल एवं यादगार आयोजन के लिए सभी शिक्षकगण, प्रबंधन, अभिभावकों एवं प्रतिभाशाली बच्चों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।